Search

 
 
 

Dhanbad News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर 23 वालंटियर्स को नोटिस

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों के 23 वालंटियर्स को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों के 23 वालंटियर्स को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. 

 

Uploaded Image

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की एसआईआर-2026 से संबंधित बैठक आयोजित की गई थी. इन बैठकों में बीएलओ के कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित वॉलंटियर्स की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी. इसके लिए उन्हें पहले ही प्रशिक्षण भी दिया जा चुका था.

इसे भी पढ़ें: 

हालांकि जिला हेल्प डेस्क मैनेजर द्वारा दूरभाष के माध्यम से सत्यापन करने पर 23 वालंटियर्स अपने-अपने बूथों से अनुपस्थित पाए गए. उपायुक्त ने इसे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना है. जिन वालंटियर्स को नोटिस जारी किया गया है उनमें निरसा विधानसभा क्षेत्र के 6, धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 15 तथा झरिया विधानसभा क्षेत्र के 2 वॉलंटियर्स शामिल हैं. सभी को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित वालंटियर्स के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही