Patna News: स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ त्यागराजान एसएम ने परीक्षा से जुडी जानकारी साझा की.
लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जागी. परीक्षा कुल 150 अंकों के होंगे. इनमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान और 50 अंक सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है. परीक्षा में बहुविकल्पीय पश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग होगी. आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरु होगी, जो 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें:
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का निवासी होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता के तहत स्नातक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नात की डिग्री अनिवार्य बती गी है. अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट भी दी जाएगी.
अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स भी निर्धारित किए गए हैं. सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत, जबकि एससी-एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

