- पीएचडी की 48 सीटों पर होगा नामांकन
- पीजी की पहली चयन सूची 27 अक्टूबर को
- अक्टूबर के अंत तक नामांकन पूरा करने का लक्ष्य
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में पीएचडी और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वर्तमान सत्र में दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
विश्वविद्यालय के 16 विभागों में पीएचडी की कुल 48 रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. इसके लिए यूजीसी पीएचडी रेगुलेशन, 2022 के तहत निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इनमें जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र नेट/जेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हैं. योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन अकादमिक अंकों और साक्षात्कार के आधार पर होगा.
पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करना होगा.
विभागवार पीएचडी सीटें
- मानवविज्ञान: 5
- बांग्ला: 4
- बॉटनी: 3
- रसायन विज्ञान: 8
- अंग्रेजी: 1
- अर्थशास्त्र: 2
- हिंदी: 3
- इतिहास: 2
- भूगोल: 1
- फिलॉसफी: 1
- राजनीति विज्ञान: 8
- भौतिकी: 2
- मनोविज्ञान: 1
- संस्कृत: 1
- जूलॉजी: 5
- उर्दू: 1
सत्र 2026-28 के पारंपरिक और व्यावसायिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहली चयन सूची 27 अक्टूबर को जारी होगी. चयनित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है. सीटें खाली रहने पर दूसरी चयन सूची भी जारी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:
कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि पीएचडी में नामांकन विभागों में उपलब्ध रिक्त शोध सीटों, संसाधनों और शोध पर्यवेक्षकों की क्षमता के आधार पर किया जाएगा. विश्वविद्यालय का लक्ष्य अक्टूबर के अंत तक पीएचडी और पीजी की नामांकन प्रक्रिया पूरी करना है.
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ नमिता सिंह ने बताया कि पात्रता, आवेदन शुल्क और पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

