Search

 
 
 

कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर

छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है.
 

Ranchi : छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है. मयंक सिंह को यह रिमांड रामगढ़ व्यवहार न्यायालय से प्राप्त हुई है. 

 

मयंक सिंह रामगढ़ जेल में बंद था. मयंक सिंह पर आरोप है कि उसने अपने गुर्गों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे साइडिंग के एक ठेकेदार से रंगदारी की मांग की थी.

 

इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की संयुक्त पूछताछ के दौरान, मयंक सिंह ने आखिरकार अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

 

पांच दिन की रिमांड के दौरान मयंक सिंह से छत्तीसगढ़ में उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क, रंगदारी के अन्य मामलों और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी. उ

 

म्मीद है कि इस पूछताछ से अमन साहू गिरोह की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा अंजाम दी गई अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही