Search

 
 
 

अब रिक्त पदों के मुकाबले एक तिहाई पर ही नियुक्ति

झारखंड सरकार कुल रिक्त पदों के मुकाबले एक तिहाई पदों पर ही नियुक्ति के मुद्दे पर विचार कर रही है. इसका उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति देना है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार कुल रिक्त पदों के मुकाबले एक तिहाई पदों पर ही नियुक्ति के मुद्दे पर विचार कर रही है. इसका उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति देना है. सभी रिक्त पदों को एक साथ भर देने पर कर्मचारियों की प्रोन्नति बाधित हो जाती है. नियुक्ति की इस प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जल्द ही बैठक होगी. 


इस मुद्दे पर सभी विभागीय सचिवों को अपनी-अपनी राय़ देंगे. कार्मिक विभाग की ओर से इससे संबंधित सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को पत्र जारी कर दिया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के राजपत्रित एवं अरापजत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए कुल रिक्तियों को अभियाचित करने के स्थान पर कुल रिक्तियों का एक तिहाई रिक्तियों को एक बार में अधियाचित किया जाए.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही