Search

 
 
 

GST घोटाले के आरोपी मोहित देवड़ा की बेल पर अब 25 जून को सुनवाई

मोहित देवड़ा पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है.
 

  Ranchi :  800 करोड़ रुपए के GST घोटाले के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता के कारोबारी मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की है.

 

ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. मोहित देवड़ा पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

 

 गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. फिलहाल सभी आरोपी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही