Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमोटी साहब के दुलारे रवि और दिनेश से परेशान पुलिस वाले और कारोबारी

फोन पर बात होने के बाद रवि और दिनेश थाना प्रभारियों और कारोबारियों को मिलने के लिए होटल में बुलाते हैं. मीटिंग फिक्स होती है और मीटिंग में ही साहब को दिया जाने वाला नजराना भी फिक्स कर लिया जाता है
Advertisement
Advertisement

Vinit/saurav

 Ranchi :  झारखंड के एक पुलिस अधिकारी ने एक सिस्टम डेवलप किया है. साहब का सिस्टम ऐसा काम कर रहा है कि न सिर्फ कारोबारी बल्कि पुलिस वाले भी परेशान हैं. परेशानी इसलिए है क्योंकि साहब के दो आज्ञाकारी रवि और दिनेश थाना प्रभारी और कारोबारियों को रांची से सटे एक प्रमंडल के बड़े होटल में बैठकर नजराना और सलामी के लिए फोन करते हैं.

 

फोन पर बात होने के बाद रवि और दिनेश थाना प्रभारियों और कारोबारियों को मिलने के लिए होटल में बुलाते हैं. मीटिंग फिक्स होती है और मीटिंग में ही साहब को दिया जाने वाला नजराना भी फिक्स कर लिया जाता है. अगर कोई थाना प्रभारी या कारोबारी ना नुकुर करता है तो रवि और दिनेश उन्हें व्हाट्सप कॉल में साहब से बात भी करा देते हैं. 

 

रवि और दिनेश से परेशान तो पूरे प्रमंडल के पुलिसवाले हैं लेकिन एक बड़े साहेब के खासमखास होने की वजह से इन्हें कोई कुछ बोल नहीं पाता है. दबी जुबान में यह चर्चा है कि नजराना लेने के लिए बेतहजीब होकर भी रवि और दिनेश बात करते हैं.

 

दिनेश पहले वाले साहब का भी करीबी था लेकिन नये साहब आये तो उसे अपने साथ रखा ताकि उसके अनुभव का लाभ उन्हें मिलता रहे और रवि तो साहब के साथ तब से है जब से साहब प्रमोट होकर एसपी बने थे. रवि ने प्रमोटी साहब के लिए रांची से भी खूब नजराना वसूला है. कई थाना प्रभारी और कारोबारियों के द्वारा साहब के सिस्टम की निंदा हो रही है लेकिन साहब कहां मानने वाले हैं!

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही