Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची DC ने की मैराथन से लेकर रथ यात्रा व फ्लाईओवर उद्घाटन तक पर बैठक

Ranchi:  रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय में सभी वरीय अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की. जिले में चल रही विकास योजनाएं, जनकल्याणकारी काम और आने वाले बड़े आयोजनों की तैयारी का रिव्यू किया गया. सभी विभागों को सख्त निर्देश मिले – काम समय पर, ईमानदारी से और जिम्मेदारी के साथ हो.

 

ये रहे बैठक के मुख्य बिंदु

 

नशा मुक्ति मैराथन (26 जून): मोरहाबादी में होने वाली दौड़ की तैयारी को फाइनल टच देने का आदेश. प्रचार, सुरक्षा, रूट तय करने और छात्रों की भागीदारी पर ज़ोर.

रातू रोड फ्लाईओवर उद्घाटन (3 जुलाई): कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक प्लान, गेस्ट मैनेजमेंट और तकनीकी तैयारी समय पर पूरा करने को कहा.

जगन्नाथ रथ यात्रा: रथ मार्ग, भीड़ प्रबंधन, दवा-पानी और सुरक्षा व्यवस्था पक्की करने का निर्देश.

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक (10 जुलाई): रेडिसन ब्लू में होने वाली इस बड़ी मीटिंग के लिए हाई स्टैंडर्ड व्यवस्था करने को कहा गया.

सावन मेला और भारी बारिश: मेला में सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया. बारिश से हुए नुकसान का सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने का आदेश.

अबुआ आवास योजना: लंबित घरों का निर्माण तेज करने और शिकायतों का तुरंत निपटारा करने को कहा गया.

महिला स्वावलंबन (मंईयां सम्मान योजना): बकरी, मुर्गी पालन व अंडा उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने, ट्रेनिंग और मार्केट से जोड़ने पर ज़ोर.

100 उद्यमी योजना: युवाओं और महिलाओं को बिज़नेस के मौके देने के लिए चयन और ट्रेनिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश.

भूमि विवाद और दाखिल-खारिज: पुराने केसों का जल्द निपटारा, कैंप लगाकर समाधान की बात.

झारसेवा पोर्टल: CSC से जुड़े आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निपटारा जरूरी बताया.

पेंशन योजना: मुखियाओं को कहा गया कि गांव-गांव में पात्र लोगों की पहचान कर सभी को पेंशन का लाभ दिलाएं.

राशन व्यवस्था: कम राशन देने पर डीलरों पर कार्रवाई होगी. सभी कार्डधारियों को समय पर राशन मिले ये सुनिश्चित करना होगा.

अतिक्रमण हटाओ अभियान: समाहरणालय और नेताजी सुभाष पार्क के पास से अतिक्रमण हटाने का आदेश.

CCTV कैमरे: समाहरणालय परिसर की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने का निर्देश.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही