Search

 
 
 

JSSC-CGL पेपर लीक की CBI जांच वाली याचिका पर अब 19 अगस्त को सुनवाई

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट अब 19 अगस्त को सुनवाई करेगा.
 

Ranchi: JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट अब 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. मंगलवार को यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हो पाई.


पिछली सुनवाई में सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि मामले में कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है. CID जांच अंतिम चरण में है. जल्द ही जांच पूरी हो जायेगी. बताया गया कि अब तक की जांच में पेपर लीक के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. अदालत ने रिजल्ट जारी करने पर रोक (स्टे) लगा रखी है, जिसे अगली सुनवाई तक जारी रखा जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही