Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब डाक विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Ranchi : झारखंड में अब डाक विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसे लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और भारतीय डाक विभाग, झारखंड के बीच बैठक हुई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि स्वच्छ झारखंड सुखी झारखंड में भारतीय डाक की सहभागिता से लाभुक को सामान के साथ-साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी.

 

 

 


 
 परिवार नियोजन की सेवाओं को भी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम की सेवाओं को राज्य स्तरीय भंडार गृह से विभिन्न जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई. अभियान निदेशक ने कहा कि परिवार नियोजन के सेल्फ केयर किट को प्रमुख डाकघर के पब्लिक हॉल में प्रतिस्थापित किया जाएगा. परिवार नियोजन के संदेशों को पोस्टकार्ड पर मुद्रित कर लोगों में प्रचार के लिए पंचायत के लोगों तक स्वास्थ्य योजनाओं का संदेश भी दिया जाएगा. 

 

बैठक में ये रहे मौजूद


 बैठक में डाक विभाग के सहायक निदेशक निरंजन कुमार, डाक अधीक्षक प्रेमजीत कुमार, परिवार नियोजन के नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा, उपनिदेशक डॉ लाल मांझी, परिवार नियोजन समन्वयक गुंजन खलखो,  राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अनिमा किस्कू, समन्वयक नवल किशोर यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही