Search

 
 
 

रिम्स में अब मोबाइल पर मिल रही जांच रिपोर्ट, 1000 मरीजों को मिला लाभ

Ranchi News: नई व्यवस्था के तहत मरीजों को जांच रिपोर्ट का लिंक उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा. सामान्य जांच की रिपोर्ट करीब 4 घंटे में मिल जाएगी. जिन जांचों में रिपोर्ट तैयार होने में 4 घंटे से ज्यादा समय लगता है, उनमें तय समय के अनुसार रिपोर्ट मिलेगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News:  रिम्स में मरीजों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है. अब जांच कराने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए तीन से चार दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जांच रिपोर्ट अब मोबाइल पर ही भेजी जा रही है.

 

नई व्यवस्था के तहत मरीजों को जांच रिपोर्ट का लिंक उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा. सामान्य जांच की रिपोर्ट करीब 4 घंटे में मिल जाएगी. जिन जांचों में रिपोर्ट तैयार होने में 4 घंटे से ज्यादा समय लगता है, उनमें तय समय के अनुसार रिपोर्ट मिलेगी.

 

बुधवार को इस व्यवस्था के शुरू होने के पहले ही दिन 1000 से ज्यादा मरीजों को उनके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भेजी गई. इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा रिम्स आने की जरूरत नहीं होगी.

 

डीएमएस डॉ साकेत ने बताया कि रिम्स में इस सुविधा को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थी. कई बाधाओं को दूर करने के बाद अब इसे शुरू किया गया है. इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही