Search

 
 
 

निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर हजारीबाग ACB कोर्ट में अब 6 सितंबर को सुनवाई

Ranchi/Hazaribagh: हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi/Hazaribagh: हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान ACB की ओर से केस डायरी पेश नहीं करने के कारण अगली सुनवाई के लिए 6 सितंबर की तारीख निर्धारित की है. 


विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखा. विनय चौबे ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है, उस मामले में इसी महीने प्राथमिकी दर्ज की गई थी. 


ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे, लेकिन तय समय के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें लाभ मिला और उन्हें शराब घोटाला केस में बेल मिल गई.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही