Search

 
 
 

अब झारखंड का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और उड़ाएगा भीः सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर, दुमका में "झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट" का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सिदो-कान्हू एयरपोर्ट परिसर, दुमका में "झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट" का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया.

Uploaded Image

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का का शुभांरंभ करते हुए सीएम ने कहा कि इस संस्थान को स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी गई थी. उस समय इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय, इसको बंद डब्बे में डाल दिया. ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया गया.

 

लेकिन अब यहां का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा. अब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बन सकेंगे. 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगा. 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण देगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही