Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शिक्षकों की कमी के बावजूद नहीं रुकेगी पढ़ाई, अब पेन ड्राइव से स्मार्ट क्लास कर पायेंगे नौनिहाल

Advertisement
Advertisement
झारखंड शिक्षा परियोजना की पहल से खुद पढ़ पायेंगे नौनिहाल नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित Amarnath Pathak Hazaribag : विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद नौनिहालों की पढ़ाई नहीं रुकेगी. झारखंड शिक्षा परियोजना की पहल पर बच्चे पेन ड्राइव की मदद से खुद पढ़ाई कर पायेंगे. इस पेन ड्राइव में विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम रहेंगे. साथ ही इसमें शिक्षकों के बताते हुए विषय वस्तु अपलोड रहेंगे. नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने बताया कि अब भी माध्यमिक शिक्षा और इंटर प्लस टू स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं. ऐसे में या तो दूसरे विषयों के शिक्षक बच्चों की कक्षाएं लेते हैं या फिर क्लास खाली जाता है. ऐसे में पेन ड्राइव के जरिए दूसरे विषयों के शिक्षक भी बच्चों को पढ़ा पायेंगे. हालांकि बच्चे खुद भी पेन ड्राइव लगाकर स्मार्ट कक्षाओं में विषयों से संबंधित जानकारी हासिल कर पायेंगे. इस पेन ड्राइव में अलग-अलग विषयों के शिक्षक क्लास में पढ़ाते और समझाते अपलोड किये गये हैं. (पढ़ें, फ्रांस">https://lagatar.in/violence-did-not-stop-in-france-police-used-tear-gas-shells-on-protesters-875-arrested/">फ्रांस

में हिंसा रुक नहीं रही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, 875 गिरफ्तार, 200 पुलिसकर्मी घायल)

अपग्रेडेड हाई और इंटर स्कूलों में है शिक्षकों का अभाव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग के वर्ष 2016-17 में अपग्रेड किये गये हाई और इंटर स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है. विभिन्न 12 विषयों में गणित और संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं के बराबर हैं. डीइओ ऑफिस के अनुसार, जिले के 1086 माध्यमिक स्कूलों में करीब 650 शिक्षक हैं. वहीं इंटर स्कूलों में करीब 225 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 198 शिक्षक बहाल हैं. ऐसे में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां इस पेनड्राइव से नौनिहालों का पाठ्यक्रम फिलहाल पूरा कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : 4.03">https://lagatar.in/the-security-of-seven-jails-of-jharkhand-will-be-strengthened-the-home-department-has-approved/">4.03

करोड़ की लागत से झारखंड के सात जेलों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग ने दी मंजूरी

सभी स्कूलों में दे दिया गया है पेनड्राइव : डीइओ

डीइओ ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को पेनड्राइव दिया गया है और पेनड्राइव के कॉन्सेप्ट से भी उन्हें अवगत करा दिया गया है. उन्हें अनिवार्य रूप से इसके निरंतर उपयोग करने की हिदायत दी गयी है. ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो. निश्चित रूप से इस पेनड्राइव के इस्तेमाल से नौनिहालों की पढ़ाई सफर नहीं होगी. इसे भी पढ़ें : हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-and-oscar-winner-alan-arkin-passed-away-at-the-age-of-89/">हॉलीवुड

अभिनेता और ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही