Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nowamundi News : बड़ाजामदा में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंड़ाफोड , तीन गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Amit Kumar

 

Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है. 

 

छापेमारी के दौरान चोरी की छह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय एक गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखता है और उनका उपयोग विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में करता है.

 

सूचना के आधार पर बड़ाजामदा ओपी, गुवा थाना, किरीबुरु थाना तथा नोवामुंडी थाना की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया.पुलिस टीम ने बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नागा के घर, नोवामुंडी थाना क्षेत्र के संदीप पिंगुवा के घर तथा बड़ाजामदा स्थित लाल बिल्डिंग के पास छापेमारी की. 

 

इस दौरान चोरी की छह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई. बरामद वाहनों के संबंध में पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों में दयाल कुमार नाग उर्फ मंगल (बड़ाजामदा), संदीप पिंगुवा उर्फ छोटी उर्फ नीताली (नोवामुंडी) तथा बांबी दास (बड़ाजामदा) शामिल हैं.

 

पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग छिनतई, मारपीट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में किए जाने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार, दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा गिरोह के मुख्य संचालक हैं तथा दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.


इस संबंध में गुवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. छापेमारी दल में किरीबुरु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार किंडो, बड़ागांदा थाना प्रभारी, नोवामुंडी थाना प्रभारी, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही