Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nowamundi News : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा थाना क्षेत्र के कुदापि गांव में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई,जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.यह घटना बुधवार देर रात घटी.
Advertisement
Advertisement

Amit Kumar

 


Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा थाना क्षेत्र के कुदापि गांव में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई,जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.यह घटना बुधवार देर रात घटी.

 

गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम चाईबासा के सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.बताया जाता है कि 50 वर्षीय सोमा चोताम्बा अपने साथी सुखराम चोताम्बा के साथ साईकिल से अपने गांव कुदापि जा रहा था.

 

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी.इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं सुखराम चोताम्बा गंभीर रुप से घायल हो गया. वहीं मौके से बोलरे सवार वाहन लेकर फरार हो गया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग ने दोनों को नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल लेकर पहुंचे.जहां डॉक्टरों ने सोमा चोताम्बा को मृत घोषित कर दिया.वहीं घायल सुखराम चोताम्बा का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.साथ ही वाहन की पुलिस खोजबनी कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही