Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nowamundi : बड़ाजामदा में PHD जलापूर्ति ठप, फंड की कमी के कारण नहीं हो रही मरम्मत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Amit Kumar

Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है.पीएचडी विभाग की जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे हजारों लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

क्षेत्र की जलमीनार वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है और उसके रखरखाव व मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पा रहा है.जल मीनार से पानी आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाला वल्ब खराब पड़ा हुआ है.जिसे फंड की कमी का रोना रोते हुए विभाग के अधिकारी ठीक नहीं करा रहे हैं.

 

इसके कारण पिछले तीन महीने से पानी आपूर्ति बंद पड़ा है.स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिलने की वजह से कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ रही है.लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे बस्ती से पानी लाना पड़ता है.पानी सप्लाइ बंद होने की वजह से अब लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है,जो विभाग पर कभी भी फूट सकता है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो व्यापक तरीके से आंदोलन किया जाएगा.पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू हजारा ने इस संबंध में कहा कि बड़ाजामदा के लोगों को लंबे समय से पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जलमीनार की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन विभाग के अधिकारी फंड की कमी का हवाला देते है.

 

उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि अविलंब फंड उपलब्ध कराकर जलमीनार की मरम्मत कराई जाए तथा पीएचडी की जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही