Search

 
 
 

वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद NPU का चांसलर पोर्टल खुला

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के हस्तक्षेप के बाद नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) ने एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया है. विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के हस्तक्षेप के बाद नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) ने एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया है. विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चांसलर पोर्टल 25 से 27 फरवरी तक खुला रहेगा. इस पर यूजी के शैक्षणिक सत्र 2025-29 में ऑफलाइन एडमिशन लेने वाले छात्रों का ही ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकेगा. साथ ही फीस जमा करने के लिए 26 फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है.

 

3000 छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचेगा

बता दें कि पोर्टल खोलने के लिए छात्रों के साथ-साथ एके सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल रामसुभग सिंह ने कुलपति से कई बार अनुरोध किया था. लेकिन चांसलर पोर्टल नहीं खुला. इसके बाद प्रिंसिपल सहित छात्रों ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और सांसद बीडी राम से मुलाकात कर समस्या की जानकारी दी.

 

छात्रों से पूरी जानकारी मिलने के बाद वित्त मंत्री और सांसद ने राज्यपाल से मुलाकात कर पोर्टल खोलने का अनुरोध किया था, जिसके बाद पोर्टल खोला गया है. चांसलर पोर्टल के खुलने से नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अधीन चलने वाले संबद्ध कॉलेजों के करीब 3000 छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच जायेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही