Search

 
 
 

राहुल गांधी के जन्मदिन पर NSUI ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में युवा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रांची के कांग्रेस भवन में एनएसयूआई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव के नेतृत्व और प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने की.
 

Ranchi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रांची के कांग्रेस भवन में एनएसयूआई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव के नेतृत्व और प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने की.

 

इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, संवेदना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की सोच पर आधारित है और उसी भावना के साथ एनएसयूआई समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कैफ अली ने कहा कि किसी व्यक्ति के जन्मदिवस को जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों से जोड़ना उसकी वास्तविक सार्थकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सेवा और समर्पण से भी तय होती है. साथ ही जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी का मानवीय दायित्व है.

 

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पवन नाग, सचिव मनोहर साहू, रांची विश्वविद्यालय महासचिव चांद अंसारी, महासचिव राफ़े अंसारी, सचिव सफदर हबीबी, कार्यालय प्रभारी शम्मी हैदर, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी, रांची ग्रामीण अध्यक्ष अमन शहजाद, आईएलएस कॉलेज अध्यक्ष असद अख्तर, मेराज खान, अमन अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में एनएसयूआई ने शिक्षा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही