Search

 
 
 

Bihar News: बांका में बनेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, तैयारी पूरी

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगने जा रहा है, इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट बांका जिले में बनने जा रहा है.
 

Patna: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगने जा रहा है, इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट बांका जिले में बनने जा रहा है. इस प्लांट के लिए पानी की बहुत ज्यादा जरूरत होगी, जिसकी व्यवस्था जल संसाधन विभाग की ओर कर दी गयी है. साथ ही निर्माण में जो भी अड़चने आ रही थी, उसे दूर कर लिया गया है.

 


न्यूक्लियर पावर प्लांट को बदुआ जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाएगी, यहां से करीब 8 करोड़ घनमीटर पानी हर साल प्लांट को मिलेगा. जलाशय से पानी की कमी होने पर गंगा नदी से पानी लाया जाएगा. इसे लेकर एनओसी जारी कर दिया गया है. 

 

मीडिया सोर्स की मानें तो बांका जिले के भितिया गांव में पावर प्लांट के दो यूनिट का निर्माण किया जाएगा. इस प्लांट का निर्माण एनटीपीसी करेगा. जिससे 700 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.

 

जानकारी के मुताबिक एटॉमिक एनर्जी कॉर्पोरेशन को एनटीपीसी की ओर से प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. अगले 6 महीने में डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा. इसी साल नवंबर महीने में इसका शिलान्यास होना है. इस प्लांट के निर्माण हो जाने से राज्य को एक अलग पहचान मिलेगी, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही