Search

 
 
 

रांची एयरपोर्ट पर बढ़ेगी एयरोब्रिज की संख्या, 5 साल में बढ़े 59% यात्री

Ranchi News: एयरोब्रिज टर्मिनल भवन को सीधे विमान के दरवाजे से जोड़ता है. इससे यात्रियों को विमान में चढ़ने और उतरने के लिए खुले क्षेत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ता, यात्री सीधे विमान में दाखिल होते हैं. एयरोब्रिज की संख्या बढ़ने से एक ही समय में यात्रियों को अधिक विमानों में दाखिल होने की सुविधा मिल सकेगी.
 
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • भीड़ कम करने और सुविधा विस्तार की तैयारी

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पिछले पांच वर्षों के दौरान हवाई मार्ग से आवागमन करने वाली यात्रियों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 27 लाख से अधिक हो गई है. इस दौरान यात्रियों की संख्या में करीब 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. बढ़ते हवाई यातायात के मद्देनजर एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज की संख्या बढ़ाने की योजना है. एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल एयरपोर्ट पर चार एयरोब्रिज हैं. इनकी संख्या बढ़ने से यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें:

एयरोब्रिज टर्मिनल भवन को सीधे विमान के दरवाजे से जोड़ता है. इससे यात्रियों को विमान में चढ़ने और उतरने के लिए खुले क्षेत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ता, यात्री सीधे विमान में दाखिल होते हैं. एयरोब्रिज की संख्या बढ़ने से एक ही समय में यात्रियों को अधिक विमानों में दाखिल होने की सुविधा मिल सकेगी. इससे खासकर व्यस्त समय में टर्मिनल से विमान तक आने-जाने के दौरान यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. 

 

रांची एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन के विस्तार की भी योजना है. विमानों की पार्किंग के लिए दो अतिरिक्त एप्रन भी बनाए जाने हैं. एप्रन पर विमान खड़े किए जाते हैं, जबकि एयरोब्रिज यात्रियों को टर्मिनल से सीधे विमान तक पहुंचाता है. इन सुविधाओं के विस्तार से एयरपोर्ट पर यात्रियों और विमानों की बढ़ती आवाजाही को संभालने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही