Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी बरकाकाना में नर्सरी ग्रेजुएशन डे का आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस, बरकाकाना में सत्र 2025-26 के नर्सरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस, बरकाकाना में सत्र 2025-26 के नर्सरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत स्नातक परेड से हुआ.

 

मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैज प्रदान कर किया गया. इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और बैज पहनाकर अभिनंदन किया गया. विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का सम्मान (फेलिसिटेशन) भी किया.

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलकेजी, यूकेजी एवं नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. नन्हे बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य एवं प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया. उनकी मासूम अदाएं और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा माजिद ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है. उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप ,गाउन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.नर्सरी कक्षा के ज़ोहन ज़ाफ़री और शानवी जमुआर ने अपना धन्यवाद भाषण दिया.  अभिभावकों के लिए बैठने एवं अल्पाहार की उत्तम व्यवस्था की गई थी.

 

अंत में पुष्पा झा मैडम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. अभिभावकों ने स्कूल के साथ अपने अनुभव साझा किए. पूरा परिसर खुशी, उत्साह और गर्व के भाव से सराबोर रहा.कार्यक्रम की घोषणा त्रिशा चक्रवर्ती और वैष्णवी बेदिया ,पूर्वी सैनी और वंशिका शाह ने श्वेता यादव के साथ की.

 

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही