Search

 
 
 

इस दिन होगा ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले , टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम आए सामने

रियलिटी शो द 50  अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 (रविवार) को होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो द 50  अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 (रविवार) को होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

कब और कहां देखें फिनाले

‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. शो की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को हुई थी और अब इसका पहला सीजन अपने  फाइनल मोड़ पर है.ग्रैंड फिनाले की तारीख का ऐलान फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किया था, जिसमें फैसल शेख भी नजर आए थे.

 

टॉप 4 फाइनलिस्ट के बीच होगी आखिरी जंग

कई हफ्तों तक चले टास्क, रणनीति और एलिमिनेशन के बाद अब शो को उसके टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. फिनाले में ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा -शिव ठाकरे,रजत दलाल ,फैसल शेख ,इमोर्टल काका अब इन चारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

 

क्या है शो का फॉर्मेट और इनाम

इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स एक आलीशान  महल में रणनीतिक टास्क और एलिमिनेशन के जरिए मुकाबला करते हैं. इसकी खास बात यह है कि विजेता अपने किसी एक फैन को करीब 50 लाख रुपये की इनामी राशि दिलाने में मदद करता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही