Search

 
 
 

Ranchi News: शैक्षणिक सत्र में देरी के खिलाफ नर्सिंग छात्रों ने किया प्रदर्शन

Ranchi News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित सूचना जारी कर 30 नवंबर को नर्सिंग कॉलेज के साथ बैठक करने की सहमति जताई. इसके अलावा 2 दिसंबर को छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक निर्धारित की. इसके साथ ही अगले दो सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान पर निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया.
 
प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले कुलपति

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में विलंबित शैक्षणिक सत्र, परीक्षा परिणामों में देरी एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई के साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया. छात्रों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. इसके बाद कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव एवं अन्य अधिकारी विद्यार्थियों से वार्ता को तैयार हुए.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित सूचना जारी कर 30 नवंबर को नर्सिंग कॉलेज के साथ बैठक करने की सहमति जताई. इसके अलावा 2 दिसंबर को छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक निर्धारित की. इसके साथ ही अगले दो सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान पर निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया. लिखित आश्वासन के बाद सैकड़ों छात्र आंदोलन स्थल से हटे.

इसे भी पढ़ें:

इस मौके पर एनएसयूआई अध्यक्ष कैफ अली ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए तीसरी बार कॉलेज में तालाबंदी करना पड़ा है. बावजूद इसके विश्वविद्यालय की समस्याएं नहीं सुधर रही है. कॉलेज में समय पर परीक्षाएं नहीं हो रही है. रिजल्ट प्रकाशित नहीं हो रही है. शैक्षणिक सत्र में लगातार हो रही देरी से विदयार्थी अन्य परीक्षाओं की अहर्ता से वंचित हो रहे है.

 

कैफ अली ने कहा, विद्यार्थियों का भविष्य प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा. इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव, प्रदेश महासचिव पवन नाग, निष्चल सोय, प्रदेश प्रवक्ता तलहा अफरोज, प्रदेश सचिव इलियास अंसारी, फ्रैंकलिन बाखला और इमदाद अंसारी समेत सैकड़ो विद्यार्थी शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही