- गोवा में 5.66 मीटर की छलांग लगाकर हासिल किया प्रथम स्थान
Ranchi News: झारखंड की बेटी ओबामी मुर्मू ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है. कस्तूरबा प्लस-2 उच्च विद्यालय, खरसीदाग की 11वीं कक्षा की छात्रा है. ओबामी ने गोवा में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 5.66 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह आगामी वर्ल्ड स्कूल गेम्स में ब्राजील में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
ओबामी की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सीमित संसाधनों के बीच मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
इसे भी पढ़ें -
आदिवासी बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
शिक्षकों ने बताया कि ओबामी की इस सफलता आदिवासी क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है. दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर अभ्यास के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है. अब ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स में ओबामी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

