Lagatar Desk : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है. राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में कथित अनियमितताओं को दूर करने और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें...
इसके अलावा एसआइआर पर तत्काल रोक लगाने, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और कथित वोट चोरी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.
उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों ने आज सुप्रीम कोर्ट मार्च किया. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ दिल्ली की सड़कों पर दिखी. भीड़ में दिल्ली के स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. हिन्दी पट्टी बिहार, झारखंड व यूपी के नेता-कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए.

याचिका दायर
बताया जाता है कि दिल्ली में आयोजित मार्च में विपक्षी दलों के सभी सांसद और राज्यों से 250 से अधिक विधायक भी शामिल हुए. आज के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान कहीं से भी किसी उपद्रव की सूचना नहीं है. पुलिस की तरफ से भी ज्यादा कड़ाई या रोक-टोक किये जाने की खबर नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

