- सुप्रीम कोर्ट मार्च को बताया न्यायपालिका पर दबाव
Ranchi News : झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने के ऐलान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नक्सलियों की विचारधारा की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें...
शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक और चुनावी व्यवस्था से अब विश्वास उठ गया है. इसलिए वह सड़क पर दबाव की राजनीति के जरिए न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.
न्यायपालिका पर दबाव बनाने की रणनीति
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च महज एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है. इसे देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था पर दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि जिस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही चल रही है, उसे प्रभावित करने के लिए मार्च निकालना पूरी तरह अनुचित है. शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि सर्वोच्च न्यायालय कोई राजनीतिक अखाड़ा नहीं, बल्कि न्याय का सबसे बड़ा मंदिर है.
संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की प्रवृत्ति
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति लगातार दिखती रही है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आते, तो चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं.
अब इसी तर्ज पर न्यायपालिका को भी राजनीतिक विरोध के दायरे में खींचा जा रहा है. शाहदेव ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता सड़क पर अराजकता फैलाने या संस्थाओं पर दबाव बनाने से नहीं, बल्कि
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

