Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ODI World Cup: ICC के फैसले से नए फॉर्मेट पर बढ़ा विवाद, पारदर्शिता की कमी का लगा आरोप

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है. ICC ने 2027 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन और टूर्नामेंट के फॉर्मेट में अचानक बड़ा बदलाव किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है. ICC ने 2027 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन और टूर्नामेंट के फॉर्मेट में अचानक बड़ा बदलाव किया है. इस फैसले पर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई है. दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है. कहा कि बिना किसी सलाह और चर्चा के किया गया फैसला छोटे देशों की क्रिकेट को पीछे धकेलने जैसा है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

विवाद का जड़ नया नियम

दरअसल, 15 जुलाई को ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नियम में बदलाव किया. जिसमें कुल 14 टीमों को रखा गया था. लेकिन मुख्य दौर से पहले एक नया सुपर सीरीज चरण जोड़ा गया है. अब नए नियम के अनुसार, सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें पहले एक-दूसरे से भिड़ेंगी और इनमें से सिर्फ एक ही टीम अगले दौर में पहुंच पाएगी. इसके बाद बची हुई 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. यहां से 7 टीमें सुपर 7 दौर में पहुंचेगी और उसके बाद टॉप-4 के बीच सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा.

 

फैसले पर कई सवाल 

क्रिकेट के जानकारों मानना है कि ICC का यह फैसला बड़े देशों को सुरक्षा देने और ब्रॉडकास्टर्स की कमाई पक्की करने के लिए उठाया गया लगता है. ऐसे में बड़ी टीमों को शुरुआती चरण से ही बाहर होने का खतरा कम हो जाएगा. लेकिन, छोटे देशों का नुकसान होगा, जो सालों कड़ी मेहनत से बड़े मंच तक पहुंचते हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही