Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा पुलिस ने खुफिया सूचना पर 6 अवैध बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर पुलिस ने मंगलवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है ये सभी अवैध रूप से ओडिशा में रह रही थी. गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं अवैध दस्तावेजों के जरिए ठहरी हुई थी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भुवनेश्वर पुलिस ने मंगलवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है ये सभी अवैध रूप से ओडिशा में रह रही थी. गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं अवैध दस्तावेजों के जरिए ठहरी हुई थी. जांच में यह भी पता चला कि ये महिलाएं लंबे समय से भुवनेश्वर और ओडिशा के अन्य क्षेत्रों में भारतीय नामों पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रही थीं.

 

सूत्रों ने यह भी बताया कि ये महिलाएं केवल भारत में अवैध रूप से रहने तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि राज्य में कई अवैध और संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल पाई गईं. सुरक्षा एजेंसियों को उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है और वे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं.

 

बडागढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद इन बांग्लादेशियों को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य निरोध केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही