Search

 
 
 

वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने घरों में लगाया पीला झंडा

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 1 जनवरी से झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की है. सुबह से वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने घरों में झंडा लगाना शुरू किया.
 

Ranchi :  झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने 1 जनवरी से झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की है. सुबह से वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने घरों में झंडा लगाना शुरू किया.

 


इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु (भुरकुंडा), कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु (कांके), केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल (चिदरी), प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार (गोला), उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता (ओरमांझी), केंद्रीय सदस्य जे.पी.अग्रवाल (भुरकुंडा), हरिदास साव (पतरातू), मुकेशलाल सिंदूरिया (भुरकुंडा),कुणाल प्रसाद (लोहरदगा),बोकारो जिलाध्यक्ष बोधन साव, उपाध्यक्ष सहदेव मंडल (बरई, गोमिया), युवा मोर्चा के सचिव आदित्य पोद्दार (सुकुरहुट्टू), छात्र मोर्चा के सचिव मनोज चौरसिया (गुमला), सुबोध कुमार (टंडवा) आदि ने अपने-अपने घरों के ऊपर वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर वैश्य मोर्चा का मांग को बुलंद किया.

 

 इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि पीला झंडा वैश्य समाज की शान और पहचान है. अपने हक-अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा करना है. सभी अपने-अपने घरों में झंडा लगाने की जरूरत है. इसके साथ ही आम वैश्यजनों जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही