Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीबी उन्मूलन को लेकर सिर्फ औपचारिकता पूरी न करें अफसर : राज्यपाल

Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अफसरों को कहा कि टीबी उन्मूलन को लेकर अफसर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी ना करें. टीबी की दिशा में सीएसआर के तहत सक्रियता से कार्य करने की जरूरत है. समस्याओं का समाधान करें. उन्होंने कहा कि टीबी के मरीजों के उपचार के उपरांत उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाए. राज्यपाल ने कहा कि अतिरिक्त पोषाहार, स्वच्छता आदि के क्षेत्र में ध्यान देकर एवं लोगों को जागरूक कर टीबी का उन्मूलन निर्धारित लक्ष्य के पूर्व किया जा सकता है. इसे पढ़ें-ED">https://lagatar.in/ed-again-wrote-a-letter-to-the-government-should-file-a-case-of-disproportionate-assets-and-extortion-against-suspended-ias-pooja-singhal/">ED

ने सरकार को दुबारा लिखा पत्र, निलंबित IAS पूजा सिंघल पर करे आय से अधिक संपत्ति और उगाही का केस
उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि टीम भावना से योजना का क्रियान्वन इस प्रकार प्राभावी रूप से करें. ताकि झारखंड राज्य सर्वप्रथम टीबी मुक्त राज्य बने. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि झारखंड राज्य हर क्षेत्र में अग्रणी बने. इस मौके पर राज्यपाल ने क्यूआर कोड अंकित ‘नि-क्षय मित्र’ बैच का विमोचन किया गया. यह अन्य को भी नि-क्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करेगा. बैठक में राज्यपाल को बताया गया कि राज्य में लगभग 1800 नि-क्षय मित्र हैं और 30 हजार से अधिक टीबी रोगी हैं. इस बार विश्व टीबी दिवस का थीम है- yes! We Can End TB. इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, डॉ. डी. धर्मा राव, राष्ट्रीय परामर्शी, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान डॉ. आदित्य सूद, सीईओ विहारा इनोवेशन नेटवर्क, दिल्ली, विवेक सरकार, टाटा स्टील फाउंडेशन, डॉ. अनुज भटनागर, डॉ. रंजीत प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पारा">https://lagatar.in/para-medical-students-protesting-in-front-of-rims-superintendents-office-demanding-hostel-and-security/">पारा

मेडिकल छात्रों का रिम्स सुपरिटेंडेंट कार्यालय के समक्ष धरना, हॉस्टल व सुरक्षा की कर रहे मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही