Search

 
 
 

Chaibasa News: जन्माष्टमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा

Chaibasa News: पोर्टरखोली का जन्माष्टमी मेला चक्रधरपुर के प्रमुख पारंपरिक आयोजनों में शामिल है. हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचते हैं. प्रोविजनल आईपीएस राजकुमार राजू ने लोगों से मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
 
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर स्थित रेलवे क्षेत्र के पोर्टरखोली में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी है. शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के दौरान प्रोविजनल आईपीएस राजकुमार राजू, प्रोविजनल डीएसपी मुकेश कुमार और थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मेला समिति एवं विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की. अधिकारियों ने संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

पोर्टरखोली का जन्माष्टमी मेला चक्रधरपुर के प्रमुख पारंपरिक आयोजनों में शामिल है. हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचते हैं. मेले में झूले, मनोरंजन के साधन, खान-पान की दुकानें, खिलौने, श्रृंगार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहती हैं. इस वर्ष भी मौत का कुआं, टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झूला और जलपरी समेत कई आकर्षण तैयार किए जा रहे हैं.

 

वहीं प्रोविजनल आईपीएस राजकुमार राजू ने लोगों से मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने श्रद्धालुओं से मोबाइल, पर्स, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान संभालकर रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने को कहा. साथ ही संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहीं. इस मौके पर थाना के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही