Search

 
 
 

Bokaro News: करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार, CISF ने की कार्रवाई

Bokaro News: CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि करगली वाशरी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोटर एवं लोहे के स्क्रैप की चोरी का प्रयास किया जा सकता है.
 
सीआईएसएफ के हत्थे चढ़ा आरोपी

Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत में करगली वाशरी में मोटर और लोहे के स्क्रैप चोरी की कोशिश को CISF की मुस्तैदी से नाकाम कर दिया गया. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

 

जानकारी के मुताबकि मंगलवार देर रात्रि लगभग 12 बजे की घटना है. CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि करगली वाशरी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मोटर एवं लोहे के स्क्रैप की चोरी का प्रयास किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:

सूचना की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT टीम एवं स्ट्राइकिंग रिजर्व के जवानों को सक्रिय कर संदिग्ध क्षेत्र में एंबुश लगाया गया. इसी क्रम में दिनांक 11 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 11 बजे करगली वाशरी स्टोर के पीछे स्थित दीवार की ओर से तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी. आवाज मिलते ही एंबुश में तैनात जवानों एवं खुफिया कर्मियों ने तत्काल संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. तलाशी के दौरान सामने आया कि चार व्यक्ति करगली वाशरी स्टोर की पिछली दीवार में सेंधमारी कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे.

 

CISF जवानों की त्वरित कार्रवाई से घबराकर तीन व्यक्ति अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए. वहीं, भागने के दौरान हाथ में लोहे का शॉवल लिए एक व्यक्ति गिर पड़ा, जिसे जवानों ने तत्काल पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चोरी के उद्देश्य से एकत्रित की गई कुछ स्क्रैप सामग्री और मोटर भी बरामद की गई.

 

पूछताछ में उसने अपना नाम करण तिवारी, निवासी कल्याणी, बेरमो बताया. साथ ही अपने अन्य साथियों के नाम पिछरी निवासी दिलीप मिश्रा, ऋषि मिश्रा एवं करगली निवासी धनंजय मंडल बताए. घटना की सूचना CISF द्वारा तत्काल बेरमो थाना प्रभारी को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची. गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए बेरमो थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही