Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, पुलिस ने मौके का किया निरीक्षण

जादूगोड़ा से सटे पोटका थाना क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के गौडग्राम के सासनघुटू टोला निवासी सह राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से कुंडी तोड़कर डेढ़ लाख रुपया चोरी का मामला सामने आया हैं. पीड़ित मिकी हांसदा ने पोटका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: जादूगोड़ा से सटे पोटका थाना क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के गौडग्राम के सासनघुटू टोला निवासी सह राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से कुंडी तोड़कर डेढ़ लाख रुपया चोरी का मामला सामने आया हैं. पीड़ित मिकी हांसदा ने पोटका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Uploaded Image

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और घर का जायजा लिया. पोटका थाना प्रभारी सन्नी मुंडा ने राशन डीलर मिकी हासदा के परिजनों का बयान लिया है. चोरी की घटना को लेकर मिकी हांसदा ने कहा कि घटना 4 फरवरी की साढ़े 11 बजे की है. घर पर उनका परिवार नहीं था. दूसरे दिन वापस लौट, तो देखा 25 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के गहने गायब है.

 

पोटका थाना प्रभारी सन्नी मुंडा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. जांच के दौरान मौके पर मुखिया वीणा मुंडा भी मौजूद थी. बहरहाल जांच के बाद ही राशन डीलर मिकी हांसदा के घर हुई चोरी के मामला का पर्दाफाश होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही