Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बड़ा गोविंदपुर बी.जे.पी बना विजेता

नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से दिवंगत रविन्द्र नाथ मुर्मू व कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया. जिसका समापन शनिवार को हो गया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बी.जे.पी की टीम विजेता रही.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से दिवंगत रविन्द्र नाथ मुर्मू व कन्हैया लाल मुर्मू की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया. जिसका समापन शनिवार को हो गया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बी.जे.पी की टीम विजेता रही.

 

विजेता को मिले 20 हजार रुपए कैश

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुखिया अनीता मुर्मू, जालिम मार्डी व समाजसेवी ललन साव शामिल हुए. समापन के मौके पर विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 20 हजार रूपए कैश,  खस्सी और ट्रॉफी देकर मुखिया अनीता मुर्मू ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. जबकि उपविजेता टीम नरवा पहाड़ स्थित कदमा की टीम को 15 हजार कैश, एक खस्सी व ट्रॉफी सौंपी गई. वहीं, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए कैश व एक खस्सी प्रदान की गई.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष घनीराम मुर्मू, सचिव हरिपदो मुर्मू, सहसचिव उदय टुडू, कोषाध्यक्ष मनोरंजन बेसरा, सह कोषाध्यक्ष दासमत सोरेन, प्रकाश सोरेन, अमित टुडू, बबलू सोरेन, संतोष सोरेन समेत सोसायटी के अन्य सदस्यों ने भी अहम योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही