Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में डेंगू-चिकुनगुनिया की रोकथाम का मिला प्रशिक्षण

शहरी क्षेत्र में डेंगू और चिकुनगुनिया की रोकथाम को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: शहरी क्षेत्र में डेंगू और चिकुनगुनिया की रोकथाम को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें कम्युनिटी वॉलंटियर्स और फाइलेरिया यूनिट के सभी कर्मचारियों को शामिल किया गया.

Uploaded Image

प्रशिक्षण में डेंगू और चिकुनगुनिया से बचाव के तरीके बताए गए. इसमें मच्छरों के पनपने वाली जगहों को खत्म करने और लार्वानाशी छिड़काव की जानकारी दी गई. 

इसे भी पढ़ें: 

प्रतिभागियों को बताया गया कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें. कूलर, गमले, टायर जैसी जगहों की नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन्हीं में मच्छर पनपते हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि समुदाय को जागरूक करने और संदिग्ध मामलों की समय पर सूचना देने में कम्युनिटी वॉलंटियर्स की बड़ी भूमिका होती है.

 

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शाहिद करीम साबरी ने कहा कि इन बीमारियों को रोकने में लोगों की भागीदारी सबसे जरूरी है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और सोर्स रिडक्शन का काम लगातार करते रहें.

 

कार्यक्रम में लार्वानाशी छिड़काव की तकनीक, सर्विलांस की प्रक्रिया और संदिग्ध मरीजों की पहचान व रिपोर्टिंग को लेकर भी विस्तार से बताया गया. इस मौके पर विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें. उन्होंने कहा कि डेंगू या चिकुनगुनिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही