Search

 
 
 

Giridih News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

जिले के सरिया प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार को तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
 

Giridih: जिले के सरिया प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार को तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दुर्घटना में एक अपाचे बाइक और एक बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि अपाचे बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका टायर फट गया, जबकि बुलेट बाइक का चैंबर भी फट गया. हादसे में नगर केसवारी निवासी बासदेव मंडल उर्फ धोनी की मौ,त हो गई है, वहीं श्रीरामडीह निवासी सचिन कुमार समेत दो लोग घायल हो गए.

 

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता की. घटना की सूचना जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय एवं सरिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

 

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने बासदेव मंडल को मृत घोषित कर दिया. इधर, सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही