Bokaro News: चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने आरोपी को एक साल की सजा और 35 लाख रुपये जुर्माना लगाया है. तेनुघाट निवासी तेज नारायण तिवारी ने अनुमंडलीय कोर्ट में आवेदन देकर बताया था कि अभियुक्त राजीव कुमार सिंह के साथ उनकी दोस्ती थी और वह ठेकेदार था. उसने ठेकेदारी को लेकर तेज नारायण से 57 लाख रुपये कर्ज मांगा था.
दोस्त की बातों में आकर उसने आरोपी के खाते में 53 लाख रुपये और 4 लाख रुपये नगद, इस तरह कुल 57 लाख रुपये राजीव को दिया था. इसके बाद अभियुक्त ने परिवादी को कुल 17 लाख 27 हजार रुपये वापस किया, लेकिन 39 लाख 73 हजार रुपये वापस नहीं किया.
इसे भी पढ़ें:
जब तेज नारायण ने राजीव से रुपये वापस मांगे, तब उसने 30 लाख रुपये का चेक थमा दिया. जो बाउंस हो गया. इसके बाद कोर्ट में चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया.
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी को दोषी पाते हुए एक साल की सजा और 35 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. सजा के बाद उसने कोर्ट से बेल ले लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

