Search

 
 
 

Education News : B.E.-B.Tech नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, 5 को मेरिट लिस्ट होगी जारी

झारखंड के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक सत्र 2026 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जेईई (मेन्स) के आधार पर होने वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है. चार चरणों में होने वाली यह काउंसिलिंग 11 अगस्त तक पूरी की जाएगी.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :   झारखंड के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक सत्र 2026 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जेईई (मेन्स) के आधार पर होने वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है. चार चरणों में होने वाली यह काउंसिलिंग 11 अगस्त तक पूरी की जाएगी.

 

जेसीईसीईबी के अनुसार, 5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी. इसके बाद 6 से 9 जुलाई तक पहले चरण की चॉइस फिलिंग होगी. अभ्यर्थी 10 जुलाई की शाम 5 बजे तक अपने विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे. पहले चरण के तहत 12 से 17 जुलाई के बीच प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे. जबकि 13 से 17 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी.

 

दूसरे चरण के लिए 17 जुलाई को नए आवेदन लिए जाएंगे. 20 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और 25 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा. तीसरे चरण के तहत 29 जुलाई को आवेदन, 1 अगस्त को मेरिट लिस्ट  जारी और 4 अगस्त को सीट आवंटित की जाएगी. चौथा एवं अंतिम चरण 6 से 11 अगस्त तक आयोजित होगा.

 

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. केवल नए अभ्यर्थियों को संबंधित चरण में आवेदन करना होगा.

 

जेसीईसीईबी ने अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक कॉलेजों और ब्रांचों का विकल्प भरने की सलाह दी है, ताकि मेरिट के आधार पर सीट मिलने की संभावना बढ़ सके. साथ ही, सीट आवंटन के बाद संबंधित संस्थान में सभी मूल प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतः रद्द मानी जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही