Ranchi News : SSP रांची के निर्देशन में पुलिस द्वारा गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान 2.0' चलाया जा रहा है. इसके तहत जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इन बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपने के लिए मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में 'मोबाइल वितरण समारोह' का आयोजन किया गया.
मोबाइल फोन की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा समन्वित रूप से तकनीकी विश्लेषण एवं अनुसंधान किया गया. तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए.

बरामद फोन
अभियान के तहत बरामद चोरी या गुम हुए 111 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया.
समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अतिरिक्त Mobile Recovery Cell, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी/कर्मी एवं संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

