Search

 
 
 

ऑपरेशन मुस्कान से खिले लोगों के चेहरे, पुलिस ने लौटाए 183 खोए मोबाइल

Ranchi/Palamu/Jamtara/Deoghar/Latehar/Bokaro : ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाया. इसके बाद मोबाइल बरामद कर संबंधित आवेदकों की पहचान एवं सत्यापन किया गया और उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया.
 
ऑपरेशन मुस्कान से खिले लोगों के चेहरे

Ranchi/Palamu/Jamtara/Deoghar/Latehar/Bokaro : ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुधवार को लोगों को उनके खोये और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए. झारखंड के विभिन्न जिलों में पुलिस पदाधिकारियों ने अपने हाथों से मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल सौंपे. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

 

इस अभियान के तहत पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाया. इसके बाद मोबाइल बरामद कर संबंधित आवेदकों की पहचान एवं सत्यापन किया गया और उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया.

 

रांची में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पिछले कुछ महीनो में चोरी हुए मोबाइल फोन जिसकी शिकायत लालपुर थाने में दर्ज कराई गई थी, उनमें से कुछ मोबाइल पुलिस ने बरामद किया और उनके मालिकों को थाने में बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया.

 

पलामू में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 79 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बुधवार, 25 नवंबर 2026 को सभी बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिया गया.

 

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र से 2, करमाटांड़ थाना से 3, मिहिजाम थाना से 2,  नाला थाना से 2, बिंदापाथर थाना से 1, कुंडहित थाना से 1 तथा बागडेहरी थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल बरामद किया गया है. इस प्रकार कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

 

इसे भी पढ़ें:

जामताड़ा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 12 गुम मोबाइल फोन बरामद कर सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया. लंबे समय से अपने मोबाइल फोन के गुम होने से परेशान लोगों को जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

 

देवघर में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 64 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए. इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे.

 

लातेहार में तकनीकी उपयोग के माध्यम से लगातार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा रहे हैं.  पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर साइबर सेल के द्वारा संचार साथी (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने 18 गुम मोबाइल फोन बरामद किए. इन मोबाइल को 25 नवंबर को उनके असली धारकों को सौंप दिया गया. अपने खोये मोबाइल पाकर लोग काफी प्रसन्नो आये.

 

बाकारो में सिटी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सभी 4 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिक को सौंप दिया. ये सभी मोबाइल बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों से गुम हुए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही