Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन से बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Ranchi News: ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन से शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा. इससे जाम की समस्या घटने, आवागमन सुगम होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है.
 
ट्रांसपोर्ट नगगर, रांची

Ranchi News: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में सुकुरहुटू स्थित नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर अहम भूमिका निभाएगा. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विकसित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 और फेज-2 का नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लेआउट प्लान, एंट्री-एग्जिट व्यवस्था, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग क्षेत्र, आधारभूत सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

नगर आयुक्त ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए ट्रांसपोर्ट नगर को शहर की जरूरत के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए. उन्होंने वाहन क्षेत्रों के वर्गीकरण, रूट प्लान और अन्य बिंदुओं पर सभी स्टेकहोल्डर्स से विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई करने को कहा.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन से शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा. इससे जाम की समस्या घटने, आवागमन सुगम होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है. 

 

भारी वाहनों की पार्किंग, माल लोडिंग-अनलोडिंग, ट्रांसपोर्ट कारोबार और चालकों के ठहरने जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से शहर में पार्किंग पर भी नियंत्रण होगा.

 

ट्रांसपोर्ट नगर को केवल पार्किंग स्थल के बजाय ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के संगठित केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. इससे सुकुरहुटू और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते है.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि सुनियोजित शहरी विकास के लिए परिवहन, पार्किंग और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को व्यवस्थित करना जरूरी है. ट्रांसपोर्ट नगर रांची के बेहतर यातायात प्रबंधन और भविष्य के शहरी विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

निरीक्षण में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, डीटीओ अखिलेश कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार समेत निगम, जिला प्रशासन और जुडको के अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही