Search

 
 
 

Ranchi : 12 से 15 नवंबर तक हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का बदलेगा परिचालन

Ranchi News : रेलवे के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. आद्रा और हटिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : रांची रेल मंडल से चलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने इसकी सूचना जारी कर यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रेलवे के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. आद्रा और हटिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

 

वहीं, 12 नवंबर को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी से नहीं जाएगी.

 

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 10, 11, 14 और 15 नवंबर को निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट विलंब से हटिया से रवाना होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही