Ranchi News: छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी क्रम में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में भवन एवं अन्य निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई है.
सील किए गए कोचिंग संस्थानों के प्रबंधकों एवं शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव से मुलाकात की. इस दौरान संस्थानों द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं आवश्यक मानकों के अनुरूप शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो. कोचिंग संस्थान शपथ-पत्र (Affidavit) के माध्यम से नगर निगम को अनुपालन की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिसके आधार पर नियमानुसार Un-sealing की प्रक्रिया की जा सकेगी.
कोचिंग चलाने से पहले संस्थाओं में हो पूरी व्यवस्था
फायर NOC एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन, वैध ट्रेड लाइसेंस की उपलब्धता, विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त Entry-Exit व्यवस्था, भवन एवं कक्षों में विद्यार्थियों की निर्धारित क्षमता के अनुरूप सीटिंग कैपेसिटी, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की समुचित व्यवस्था, भवन से संबंधित निर्धारित सुरक्षा एवं आधारभूत मानकों का अनुपालन, संस्थानों में समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी सुनिश्चित करना शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

