Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Geology PG छात्रों के लिए मौका, झारखंड भूतत्व निदेशालय ने ट्रेनिंग की तारीख 14 अगस्त तक बढ़ाई

झारखंड सरकार के खान व भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने Geology में PG पास छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग की तारीख बढ़ा दी है. यह ट्रेनिंग Geological Investigation यानी भूवैज्ञानिक जांच के काम से जुड़ी होगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार के खान व भूतत्व विभाग के भूतत्व निदेशालय ने Geology में PG पास छात्रों के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग की तारीख बढ़ा दी है. यह ट्रेनिंग Geological Investigation यानी भूवैज्ञानिक जांच के काम से जुड़ी होगी.

 

पहले छात्रों की अनुशंसा सूची


जमा करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2026 थी. अब इसे बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दिया गया है. निदेशालय ने राज्य के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के Geology विभाग के प्रमुखों को योग्य और इच्छुक छात्रों की सूची भेजने को कहा है. छात्रों के आवेदन के साथ जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आरक्षण से जुड़े प्रमाणपत्र की कॉपी भी जमा करनी होगी.इन दस्तावेजों को भूतत्व निदेशालय में 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराना होगा.

 

इस ट्रेनिंग में रांची विश्वविद्यालय, संत जेवियर कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, IIT-ISM धनबाद, नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हो सकते हैं.

 

निदेशालय ने साफ किया है कि ट्रेनिंग से जुड़ी बाकी शर्तों और चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वे पहले की तरह ही लागू रहेंगी.यह ट्रेनिंग Geology के छात्रों के लिए खास मौका है. इससे उन्हें भूवैज्ञानिक जांच और विभाग के काम को करीब से समझने का अवसर मिलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही