Ranchi: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से राज्य के एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा पहल किया गया है. अब इन वर्गों के छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (UK) के करीब 110 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का अवसर दिया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सके. इसमें 31 विषयों को शामिल किए गए है.
सरकार की इस पहल का उद्देश्य राज्य के वंचित वर्गों के छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करना और उच्च शिक्षा के स्तर को मजबूत करना है. इस योजना के तहत इस बार सीटों की संख्या में दोगुना इजाफा किया गया है. अब तक इस योजना के तहत हर साल करीब 25 छात्रों को ही विदेश भेजा जाता था, लेकिन सत्र 2026-27 से सभी वर्गों के लिए सीटों की संख्या 50 कर दी गई है.
2021 में शुरू हुआ था स्कॉलरशिप
कल्याण विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह छात्रवृति 2021 में शुरू किए गए थे. यह 6वां बैच होगा. इस पहल से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को नया मंच मिलेगा और वे अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल कर अपने करियर को नई दिशा दे सकेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

