Search

 
 
 

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी में संविदा नियुक्ति को लेकर दावा आपत्ति का अवसर

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी ने संविदा आधारित नियुक्तियों के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित की है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी ने संविदा आधारित नियुक्तियों के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित की है.

 

यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और झारखंड राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े पदों के लिए है.

 

दरअसल सोसायटी ने दिसंबर 2024 में वरिष्ठ परामर्शी, परियोजना प्रमुख (ऑपरेशन) और क्लेम मैनेजर समेत कुल चार पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. 

 

आवेदन जांच के दौरान दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गईं, जिसके सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 20 फरवरी 2026 तक recruitment.jharkhand.gov.in पोर्टल पर दावा आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है. 

 

सोसायटी ने स्पष्ट किया है कि नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. वहीं 20 फरवरी के बाद कोई दावा मान्य नहीं होगा. दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही