Search

 
 
 

JTU में M.Tech के अंकों पर आपत्ति का मौका, 30 अक्टूबर तक भेजें ई-मेल

Ranchi News :विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को जारी अंकों में कोई गलती दिखाई देती है, वे अपनी शिकायत ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके लिए assistantregistrarjut@gmail.com पर मेल करना होगा.
 
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी

Ranchi News : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेटीयू) में एमटेक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए जारी एकेडमिक मार्क्स वेटेज पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए 30 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है.

 

 

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को जारी अंकों में कोई गलती दिखाई देती है, वे अपनी शिकायत ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं. इसके लिए assistantregistrarjut@gmail.com पर मेल करना होगा.

 

अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति में समस्या का स्पष्ट उल्लेख करना चाहिए. संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हों, तो उन्हें भी भेजना उचित होगा.निर्धारित समय तक आपत्ति नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय की ओर से जारी अंकों को सही माना जाएगा. इसलिए एमटेक में नामांकन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी और अंकों की जांच जल्द कर लेनी चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही