Search

 
 
 

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन,अमित शाह जवाब दो, लाठी का हिसाब दो...के नारे लगे

आज सोमवार को फिर संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है.
 

 NewDelhi : आज सोमवार को फिर संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है. 

 

 

इंडिया अलायंस के सांसदों ने NEET पेपर लीक सहित छात्र के अन्य मसलों को लेकर जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया.  सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 

महत्वपूर्ण बात यह रही कि विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर लाठी चार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर प्रधानमंत्री  मोदी और गृह मंत्री से माफी की मांग की.  विपक्ष के सांसदों ने अमित शाह जवाब दो - लाठी का हिसाब दो के नारे लगाये.

 

सांसदों ने कहा कि मोदी सरकार को छात्रों पर किये गये जुल्मों का हिसाब देना होगा.  उधर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे जंतर-मंतर पर छात्रों की हुई पिटाई का मामला संसद में उठायेंगे.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही