Search

 
 
 

एलपीजी संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, रिजिजू ने कहा, सुधर जाइए, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में एलपीजी संकट पर आज शुक्रवार को भी भारी बवाल मचा. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गये. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा समझाने पर भी वे नहीं माने और हंगामा करते रहे
 
  • कांग्रेस का नेता ही ग्लास-थाली लेकर नाटक कर रहा है.
  • इन हरकतों से ही जनता इनसे नाराज है
  • रिजिजू ने कांग्रेस के आचरण को शर्मसार कर देने वाला करार दिया

New Delhi : लोकसभा में एलपीजी संकट पर आज शुक्रवार को भी भारी बवाल मचा. विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में आ गये. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा समझाने पर भी वे नहीं माने और हंगामा करते रहे

 

 

 

हंगामा रुकते नहीं देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 12 बजे जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो फिर विपक्षी सांसदों वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया. नारेबाजी की. 

 

इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि  कि मुख्य विपक्षी दल का रवैया ठीक नहीं है. चेतावनी देते हुए कहा कि अब भी समय है,  सुधर जाइए.  लेकिन विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे. इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. 

 

किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है. तंज कसा कि संसद परिसर में कांग्रेस का नेता (राहुल गांधी) ही ग्लास-थाली लेकर नाटक कर रहा है. रिजिजू ने कहा, इन हरकतों से ही जनता इनसे नाराज है, इसलिए वे सत्ता में नहीं आ सकते. 

 


रिजिजू ने कहा, मैं बड़े दुखी मन से कह रहा हूं कि कांग्रेस में इनके सासंदों को समझाने के लिए अब कोई नहीं बचा है. इनके नेता के कारण कांग्रेस के सारे सदस्य भी बिगड़ गये हैं. रिजिजू ने कांग्रेस के आचरण  को शर्मसार कर देने वाला करार दिया.   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही